बड़ी घोषणा: 2 लाख गरीब परिवारों को हर महीने ₹1,500 और 300 यूनिट मुफ्त बिजली #kangralive
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार 2 अक्टूबर से ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने जा रही है।
योजना के तहत गरीबी में जीवन गुजार रहे 2 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। इनमें करीब 90 हजार ऐसे परिवार शामिल हैं, जिन्हें आज तक किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला और जो कभी IRDP श्रेणी में भी नहीं आए।
सरकार के मुताबिक इन 2 लाख परिवारों को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता के साथ 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।
📍 हिमाचल प्रदेश की गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा।
#HimachalPradesh #SukhvinderSinghSukhu #CMSSukhu #HimachalNews #Dehra #KangraLive #मुख्यमंत्री #हिमाचलप्रदेश
Kangra, Kangra | Aug 25, 2026