पेट्रोल पंप पर हमले का CCTV फुटेज सामने आया, पुलिस की देरी पर उठे सवाल #kangralive #Jawalamukhi
ज्वालामुखी। देहरा मार्ग पर अष्टभुजा के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार शाम करीब 7:55 बजे मारपीट और हमले की घटना सामने आई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर कुछ लोग पेट्रोल पंप पर विवाद और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
पेट्रोल पंप कर्मचारियों के अनुसार घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी। कर्मचारियों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
कर्मचारियों ने बताया कि पेट्रोल पंप से ज्वालामुखी पुलिस थाना करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में उनका सवाल है कि इतनी कम दूरी होने के बावजूद पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में इतना समय क्यों लगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचती, तो संभव है कि हमले में शामिल आरोपियों को आसपास के क्षेत्र में ही पकड़ा जा सकता था। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई और मामले की जांच का इंतजार है।
CCTV फुटेज सामने आने के बाद अब पुलिस की त्वरित कार्रवाई और घटना में शामिल लोगों की पहचान को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
Kangra, Kangra | Aug 25, 2026