धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश की सियासत में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है।
Kangra Express
धर्मशाला में आयोजित पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला कांगड़ा सम्मेलन में भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश की आर्थिक स्थिति, बढ़ते कर्ज, चुनावी वादों और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा।
अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक देने, युवाओं को रोजगार, किसानों और दूध उत्पादकों के हित में कदम उठाने तथा 300 यूनिट मुफ्त बिजली जैसे कई वादे किए थे, लेकिन इनमें से कई वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं।
उन्होंने हिमाचल पर करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये के कर्ज का जिक्र करते हुए कांग्रेस सरकार से आर्थिक मोर्चे पर सवाल किए। रोजगार के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा और युवाओं से किए गए वादों को लेकर जवाब मांगा।
Kangra, Kangra | Aug 24, 2026