चार्जशीट पर सीएम सुक्खू का बड़ा हमला: बोले- 2017 में भाजपा ने ही लिए थे सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा और हर्ष महाजन के नाम #cmssukhu
सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- पांच गुटों में बंटी है पार्टी #kangralive #HimachalNews #हिमाचलप्रदेश #SukhvinderSinghSukhu #dehra
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस चार्जशीट के आधार पर विजिलेंस ने कार्रवाई की है, उसमें भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2017 में ही कई नेताओं के नाम शामिल किए थे।
सीएम सुक्खू ने कहा कि इस चार्जशीट में सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा और हर्ष महाजन के नाम हैं। उन्होंने कहा कि हर्ष महाजन के खिलाफ कोऑपरेटिव बैंक से जुड़ा मामला है।
उन्होंने कहा कि जब विजिलेंस ने इसी आधार पर कार्रवाई की तो पूरी भाजपा एकजुट होकर संबंधित नेताओं के समर्थन में खड़ी हो गई। सुक्खू ने आरोप लगाया कि आज भाजपा आगे नहीं बढ़ पा रही है, क्योंकि पार्टी पांच गुटों में बंटी हुई है।
Kangra, Kangra | Aug 25, 2026