डुमरियागंज: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डुमरियागंज में विधायक सैयद खातून ने फीता काटकर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डुमरियागंज के मैदान पर बुधवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अतीकुर्रहमान व विजय यादव ने फीता काटकर किया।इस मौके पर विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग खेलो के माध्यम से अपना भविष्य सवारने में लगे हैं।