डुमरियागंज की विधायक सैयदा खातून ने बुधवार को शाहपुर में समाज सुधारक एवं संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक ने उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों में पुरस्कार वितरण भी किया।