जलालाबाद: परशुराम पुरी में नमकीन कारखाने में मृत कर्मचारी के आश्रितों को मिलेगा ₹14.59 लाख मुआवजा
शाहजहांपुर जनपद के परशुराम पुरी कस्बे में नमकीन फैक्ट्री में करंट लगने से मृत कर्मचारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव के आश्रितों को 14 लाख 59 हजार रुपये मुआवजा मिलेगा। कर्मचारी प्रतिकर आयुक्त/सहायक श्रमायुक्त ने फैक्ट्री संचालकों को 30 दिन में राशि जमा करने के आदेश दिए हैं