मृत्यु भोज नहीं, शिक्षा के लिए समर्पण का प्रेरक कार्य किया
पुण्य स्मृति में विद्यालय परिवार को 1,11,111 रुपए की राशि भेंट कर पेश की अनुकरणीय मिसाल।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
भीलवाड़ा। शहर के नजदीकी गांव जितिया खेड़ी निवासी सुखदेव बैरवा के पुत्र राजस्थान पुलिस में कार्यरत कालू लाल बैरवा पदस्थापन थाना भीमगंज एवं गोपाल बेरवा इंडियन आर्मी दोनों भाइयों ने अपनी बड़ी बहन स्वर्गीय नंदू देवी बैरवा की पुण्य स्मृति में मृत्यु भोज का आयोजन नहीं करते हुए उसकी राशि विद्यालय परिवार को भेंट करने का निर्णय लिया।
परिजनों का कहना है कि मृत्यु भोज में खर्च होने वाली राशि यदि शिक्षा और विद्यार्थियों के हित में उपयोग की जाए तो इससे दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी। इसी भावना के साथ उन्होंने विद्यालय परिवार को 1,11,111 रुपए की राशि भेंट की।