केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद | बाबा केदार की डोली ऊखीमठ रवाना | Kedarnath Yatra 2026
विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके साथ ही केदारनाथ यात्रा 2026 का विधिवत समापन हो गया।
कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई। डोली रामपुर, गुप्तकाशी होते हुए 13 नवंबर को ऊखीमठ पहुंचेगी। अगले छह माह तक बाबा केदार की शीतकालीन पूजा ओंकारेश्वर मंदिर में होगी।
#Kedarnath #KedarnathDham #KedarnathYatra2026 #BabaKedar #UttarakhandNews #Rudraprayag #Ukhimath #CharDhamYatra #BreakingNews #UK247News
Nainital, Nainital | Nov 11, 2026