देहरादून में रिश्तों का कत्ल! पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार। राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सहस्रधारा रोड स्थित चालंग-कुल्हन इलाके में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे नितिन राणा पर अपने पिता मदन राणा पर चाकू से हमला करने का आरोप है।
गंभीर रूप से घायल पिता को 108 एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
📍 स्थान: चालंग-कुल्हन, सहस्रधारा रोड, देहरादून
👮 पुलिस कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार
#Dehradun #DehradunNews #UttarakhandNews #DehradunCrime #BreakingNews #CrimeNews #RajpurPolice #DehradunPolice #UttarakhandPolice #Sahastradhara #LatestNews #देहरादून #उत्तराखंड #क्राइम_न्यूज #पिता_की_हत्या