दिवाली की रात खूनी विवाद | मामूली विवाद बना मौत की वजह! अर्श अंसारी की पीट-पीटकर हत्या | Dehradun
देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दीपावली की देर रात मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। मृतक की पहचान अर्श अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि कुछ युवकों ने मामूली कहासुनी के बाद अर्श के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
मृतक अर्श अंसारी के पिता नदीम अंसारी के मुताबिक, उनका बेटा दीपावली मनाने अपने दोस्त श्रेयस के घर गया था। रात करीब 12 बजे तक उनकी बेटे से बातचीत भी हुई थी। इसके बाद दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार, नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ और मारपीट में अर्श गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर पुलिस के पास पहुंचा है। वहीं CO डालनवाला नितिन लोहानी ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों को जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में मृतक के पिता नदीम अंसारी और CO डालनवाला नितिन लोहानी का क्या कहना है, देखिए पूरी रिपोर्ट।
वीडियो को Like, Share और Channel को Subscribe जरूर करें।
Dehradun #DehradunNews #UttarakhandNews #ArshAnsari #DehradunCrime #NehruColony #CrimeNews #UttarakhandPolice #BreakingNews #NadeemAnsari #DiwaliNews #JusticeForArsh