सोहागपुर: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित हुई
जिला मुख्यालय में स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में बुधवार की दोपहर 3 बजे लगभग कलेक्टर की उपस्थिति में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि संस्थागत प्रसव बढ़ाने तथा गर्भावस्था में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हेतु कारणों का विश्लेषण तथा घर-घर संपर्क अभियान चलाएं। गर्भवती माताओं का शत-प्रतिशत पंजीयन करें।