सोहागपुर: सिंहपुर थाना क्षेत्र के बोडरी गांव में अज्ञात कारण से घर में आग, हजारों का नुकसान, फायर अमला मौके पर
शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोडरी गांव में अज्ञात कारण से एक घर में आग लग गई आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के फायर अमले को दी वहीं नगरपालिका का फायर अमला मौके पर पहुंचा और घर में लगी आग पर काबू पा लिया है,नगर पालिका की टीम ने बुधवार को 12:00 बजे बताया है कि नोहर बैगा के घर में अज्ञात कारण से आग लगी थी।