रावला: 10KD गांव के खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय युवक की मौत, पुलिस ने किया मर्ग दर्ज
रावला थाना क्षेत्र के 10KD गांव के खेत में किटनाशक का छिड़काव करते समय कीटनाशक दवा चढ़ाने से युवक की मौत हो गई।इस मामले में पुलिस ने मर्ग दर्ज किया। थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसका पुत्र खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था।इस दौरान पुत्र को कीटनाशक दवा चढ़ गई।