बीरपुर: कपड़ा व्यवसायी हत्याकांड: तीन नामजद व तीन अज्ञात पर प्राथमिकी, एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद
वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर–पकठौल पथ पर गुरुवार की सुबह हुए कपड़ा व्यवसाई मो. सहजादे रजा हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन ज्ञात एवं तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह एफआईआर मृतक के भाई मो. सलमान द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर दर्ज की गई है। प्राथमिकी में तीन ज्ञात एवं तीन अन्य अज्ञात बाइक सवार बदमाशों को आरोपित किया गया है।