बीरपुर: रंगदारी न देने पर परबंदा बाबा स्थान के पास कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, परिजनों में कोहराम
वीरपुर थाना क्षेत्र के परबंदा बाबा स्थान के पास गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे रंगदारी नहीं देने पर कपड़ा व्यवसायी 25 वर्षीय मोहम्मद शहजाद की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।शहजाद तेघड़ा थाना क्षेत्र के पीपरा दोदराज पंचायत, वार्ड-9निवासी मोहम्मद अजीम के पुत्र थे।रोज की तरह वह वीरपुर बाजार स्थित अपनी दुकान खोलने जा रहे थे। इसी दौरान गोली मारकर हत्या कर दिया