बीरपुर: वीरपुर में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक, रबी सीजन के लिए खाद उपलब्धता पर चर्चा
बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे वीरपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख स्मिता कुमारी ने की। बैठक में रबी फसल के मद्देनजर खाद की उपलब्धता सहित कृषि विभाग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।