बीरपुर: वीरपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मनरेगा जॉब कार्ड धारकों के ई-केवाईसी के लिए भौतिक सत्यापन जारी
वीरपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में इन दिनों मनरेगा जॉब कार्ड धारियों का ई-केवाईसी कराने के लिए भौतिक सत्यापन अभियान तेज हो गया है। मंगलवार को दोपहर करीब बारह से भी नौला सहित कई पंचायतों में रोजगार सेवकों की टीम ने घर-घर जाकर जॉब कार्ड धारकों का सत्यापन किया।