टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, गूंजा राष्ट्रगान,पुलिस की टुकड़ी ने कलेक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान किया। कार्यक्रम में पुलिस की टुकड़ी ने कलेक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल नजर आया।