बेला थाना क्षेत्र के भिसवा गांव में जमीन पर कब्जा करने से मना करने पर कुछ लोगों ने लाठी, डंडा एवं धारदार हथियार से प्रहार कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया। इस मामले में सोमवार को 3:00 घायल मझौरा गांव निवासी राम एकबाल प्रसाद साह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है।