परिहार: बेला में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट
परिहार - बेला थाना क्षेत्र के भिसवा गांव में शनिवार को जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें सुरेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सुरेंद्र को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया है।