परिहार: कुनैया में मिला अज्ञात शव, पुलिस ने सुरक्षित रखा
कुनैया में मिले अज्ञात शव को पुलिस ने रखा सुरक्षित बेला थाना क्षेत्र के कुनैया गांव में शनिवार को मिले अज्ञात अधेड़ शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि परिजन पहचान कर सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस हर दिशा में जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।