परिहार: परिहार में बिजली के करंट से युवक की मौत
परिहार बेला थाना क्षेत्र के नरगां गांव में सोमवार को हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नरगां गांव निवासी रौदी साह के 30 वर्षीय पुत्र मनोज साह के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है।