भीलवाड़ा: यातायात विभाग की बड़ी लापरवाही: बाइक का रंग नीला, चालान कटा लाल बाइक का; असली मालिक लगा रहा न्याय की गुहार
भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में यातायात पुलिस विभाग की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। विभाग की तकनीकी चूक या बिना जांच किए ऑनलाइन चालान काटने की जल्दबाजी का खामियाजा एक निर्दोष वाहन स्वामी को भुगतना पड़ रहा है। मामला एक ऐसी बाइक के चालान से जुड़ा है, जिसका नंबर तो असली मालिक की गाड़ी का है, लेकिन चालान की तस्वीर में दिख रही मोटरसाइकिल का रंग अलग