कुंडा: महेशगंज थाना क्षेत्र के मानधाता रायगढ़ गांव में बकरियां चराने गई महिला करंट से झुलसी, अस्पताल में भर्ती
महेशगंज थाना क्षेत्र के मानधाता रायगढ़ गांव में 45 वर्षीय बेबी पाल बकरियां चराने गई थी। खेत में लटकते 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गई, जिससे वह झुलस गई। आस-पास के लोगों ने उसे बचाया और परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।