कुंडा: भगवन तिराहे से लगने वाली जाम की समस्या को खत्म करने के लिए एसडीएम कुंडा का फरमान, शिकायत के बाद एमएलसी ने किया समाधान
एसडीएम कुंडा भरत राम में कुंडा कस्बे में भगवन तिराहे से लगने वाली जाम की समस्या को खत्म करने के लिए पटरी किनारे लगने वाली रेंडी को हटाने का फरमान सुनाया। मामले की शिकायत लेकर दुकानदार एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने समस्याओ को सुनकर एसडीएम से वार्ता किया और जब तक दुकानदारों को दुकान लगाने का उचित स्थान नही मिलता तब तक यथास्थिति बना रहे।