कुंडा: जेठवारा थाना में तैनात सिपाही ने ईमानदारी की मिसाल पेश की, सड़क पर गिरा मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया
जेठवारा थाने में तैनात सिपाही सतीश पाल माहियामऊ इलाके में गश्त पर था। तभी रास्ते में उसे एक मोबाइल गिरा हुआ मिला। मोबाइल के संबंध में जानकारी प्राप्त किया तो उसका स्वामी शिव शिल्पकार पुत्र सुंदरलाल निवासी ऊंचाहार जनपद रायबरेली प्रकाश में आया। सिपाही सतीश पाल द्वारा मोबाइल स्वामी को सूचित किया गया और वह मोबाइल को उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया।