कुंडा: बुलाकीपुर करेती गांव में विधवा महिला का कच्चा मकान गिरा, बाल-बाल बची, गृहस्थी का हुआ नुकसान
कुंडा इलाके के बुलाकीपुर करेती गांव में हुई तेज़ बारिश की वजह से विधवा महिला का कच्चा मकान गिर गया। हादसे में वह बाल बाल बच गई लेकिन गृहस्थी का समान मलवे में दब गया। मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय गजानंद पांडे की मृत्यु के बाद विधवा रीता पांडे अपने मकान में अकेले रहती थी उन्हें किसी तरीके की सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिला है।