कुंडा: पूरे नेगिया पर्वतपुर से पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
जेठवारा पुलिस ने पूरे नेगिया पर्वतपुर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शुभम उर्फ पारस सरोज निवासी ग्राम पुरे नेगिया पर्वतपुर है। अपर जिला अधीक्षक संजय राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर हत्या के प्रयास लूट जैसे गंभीर मामले तर्ज हैं।