कुंडा: कुंडा कोतवाली के गांव की 20 वर्षीय लड़की को भगा ले गया युवक, दिसंबर में थी शादी तय, केस दर्ज
कुंडा कोतवाली के गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया की उसकी 20 वर्षीय बेटी की शादी दिसंबर में तय थी। एक युवक ने शादी का दबाव बनाया लेकिन युवक के गैर बिरादरी के होने के कारण शादी से इनकार किया गया । आरोप है कि युवक 24 सितंबर की शाम उसकी बेटी को जबरन भाग ले गया। एएसपी संजय राय ने बताया कि मामले में सोमवार को आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।