कुंडा: कुंडा के डिहवा रैयापुर में सिर फूटा, पुलिस ने पीड़ित को थाने में बैठाया; वीडियो हुआ वायरल
डिहवा रैयापुर गांव में आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति का सिर फट गया। न्याय की आस में थाने पहुंचे लहूलुहान पीड़ित को मदद देने के बजाय कुंडा पुलिस ने थाने पर ही बैठा लिया। घटना का वीडियो मंगलवार शाम 5 बजे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस के इस अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे खाकी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।