पानीपत: पानीपत में 2 नाबालिग बहनों का अपहरण: शादी करने की नीयत से ले गए दो युवक, परिजन बोले- हर जगह ढूंढ लिया
पानीपत के चांदनी बाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कृष्णा गार्डन इलाके से दो नाबालिग सगी बहनों के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस के ही दो युवकों ने शादी करने की नीयत से दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।