पयागपुर: पयागपुर के बघेल तालाब का एनजीटी की टीम ने किया निरीक्षण, जल की जांच
पयागपुर में प्रदेश के सबसे बड़े वेटलैंड बघेल तालाब का नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम ने दौरा किया। टीम ने तालाब के जल की गुणवत्ता की जांच की व पानी के विभिन्न मानकों का मौके पर आकलन किया। इस दौरान स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहा।टीम ने बघेल तालाब के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। टीम ने पानी के नमूने लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच की गई।