बक्सर: बक्सर में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, सेब की आड़ में लाई जा रही ₹64 लाख की विदेशी शराब जब्त
Buxar, Buxar | Sep 7, 2026 बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग ने वीर कुंवर सिंह गंगा चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई की है। इसको लेकर सोमवार को उत्पाद अधीक्षक मोहम्मद अशरफ जमाल ने अपडेट जारी करते हुए जानकारी दी है। दी गई जानकारी के अनुसार रविवार की देर संध्या में वाहन जांच के दौरान वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर पकड़ा गया।