आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 दिसम्बर 2026 के सफल आयोजन को लेकर सचिव(प्रभारी) जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतीहारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में वन पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, प्रभारी नीलाम पदाधिकारी, माप-तौल पदाधिकारी, सहायक परिवहन पदाधिकारी एवं श्रम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सचिव महोदय द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित माइनर एक्ट के वादों को चिन्हित कर शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जा सके।
साथ ही, यह भी निर्देश दिया गया कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित वादों की सूची तैयार करें एवं समय से पूर्व सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करें, जिससे लोक अदालत का उद्देश्य — सुलभ, त्वरित एवं सस्ता न्याय — सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतीहारी द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण निपटारा कराएं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar