शुजालपुर: दहेज में 2 लाख रुपए न लाने पर विवाहिता को घर से निकाला, 4 माह बाद महिला ने दर्ज कराई शिकायत
दहेज में दो लाख रुपए की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर मायके भेजने का मामला सामने आया है। शुजालपुर मंडी थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय शबनम खान ने पति समीर खान और ससुर सईद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला के अनुसार, निकाह 25 मई 2023 को हुआ था। दंपती की दो बेटियां हैं। आरोप है कि निकाह के छह माह बाद पति और ससुर दो लाख रुपए लाने का दबाव बनान