हरिद्वार: 7 फुट से ज्यादा लंबी कांवड़ ले कर यात्रा ना करें कांवड़िया, SSP परमेंद्र डोभाल ने दी सख्त हिदायत
22 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले में 7 फुट से ज्यादा लंबी कांवड़ लाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। SSP परमेंद्र डोभाल ने रौशनाबाद स्थित जिला पुलिस मुख्यालय पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा है कि यूपी और हरियाणा से इस संबंध में पत्राचार भी किया गया है कि कांवड़िया 7 फुट से ज्यादा लंबी कांवड़ ना लाएं, क्योंकि इससे हादसा भी हो सकता है।