हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने पांवधोई मोहल्ले में लड़ाई झगड़ा कर रहे दो युवकों को किया गिरफ्तार, बीएनएस 170 में किया चालान
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आज पांवघोई मौहल्ले में लड़ाई झगड़ा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए फिरोज व साजिद नाम के दोनों युवक पुलिस द्वारा समझाने पर भी नहीं माने। इसके बाद दोनों आरोपियों को पकड़कर ज्वालापुर कोतवाली लाया गया। जहां दोनों का बीएनएस 170 में चालान किया गया और चालान करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।