हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में खुला आश्रय गृह से लापता हुई 13 वर्षीय किशोरी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित खुला आश्रय गृह से एक 13 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार खुला आश्रय गृह की अधीक्षक ने शिकायत देकर बताया कि बाल कल्याण समिति के आदेश पर 12 जुलाई को उनके यहां किशोरी को लाया गया था और आज सुबह वो अचानक वो लापता हो गई। फिलहाल पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।