हरिद्वार: लाल मंदिर के पास शराब पीने के दौरान जमकर चले लाठी डंडे, ज्वालापुर पुलिस ने 9 नामजद और 70 अज्ञात पर किया केस दर्ज
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर में लाल मंदिर के पास शराब पीने के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और पत्थर चल गए, रविवार देर रात हुए इस बवाल का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को ज्वालापुर पुलिस ने हरकत में आते हुए 9 के खिलाफ नामजद और 70 के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।