हरिद्वार: श्यामपुर पुलिस उतरी सड़कों पर, नीलधारा और गौरीशंकर क्षेत्र में रह रहे लोगों का किया सत्यापन
22 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले के चलते श्यामपुर पुलिस ने कमर कस ली है। मेले में आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए सोमवार को पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। यहां नीलधारा और गौरीशंकर क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहर से आकर रहने वाले लोगों का सत्यापन किया गया। पुलिस के अनुसार बाहर से आकर यहां रहने वालों को अपने बारे में पुलिस को जानकारी देनी होगी।