हरिद्वार: कांवड मेले को लेकर SP GRP ने रानीपुर स्थित GRP प्रदेश मुख्यालय में ली बैठक, रेलवे के अधिकारी भी रहे मौजूद
सोमवार को SP GRP सरिता डोभाल ने GRP के रानीपुर स्थित प्रदेश मुख्यालय पर कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में रेलवे के अधिकारियों के अलावा पड़ोसी राज्यों के GRP और हरिद्वार पुलिस के अधिकारियों ने भी शिरकत की। कांवड मेले में रेलवे 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इस दौरान कांवड़ियों को ट्रेन की छतों पर यात्रा ना करने देने की हिदायत दी गई।