अटरू: शेरगढ़ के वन्यजीव अभ्यारण्य में विद्यार्थियों ने जानी वन की महत्ता
Atru, Baran | Oct 3, 2026 वन्य जीव सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को कराया वन भ्रमण, प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का दिया संदेश वन्य जीव सप्ताह के उपलक्ष्य में वन्य जीव अभयारण्य शेरगढ़ की ओर से सर्वोदय पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को वन भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वन्य जीवों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका तथा वन क्षेत्रों के महत्व के बारे में बताया