गिद्धौर: हजारीबाग घटना के विरोध में चतरा में पत्रकारों का आक्रोश
Gidhaur, Chatra | Apr 29, 2026 चतरा: हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ईरफान अंसारी की मौजूदगी में न्यूज 18 के पत्रकार सुशांत सोनी समेत दो पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना का विरोध अब चतरा तक पहुंच गया है। इस घटना को लेकर जिले के पत्रकारों में गहरा आक्रोश है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय परिसर में द प्रेस क्लब चतरा की अहम बैठक हुई। बैठक में घटना की कड़ी निंदा करते हुए सर्वसम्मति से नि