धनौरा: गजरौला में मिलावटी पनीर और दूध का मामला, खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, पनीर में दूध कराया नष्ट
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर बड़ी कार्रवाई की है। गजरौला के कुमराला चौकी के पास संचालित फैक्ट्रियों में छापेमारी के दौरान 2080 किलो पनीर, 4600 लीटर दूध और 60 किलो अरारोट नष्ट कराया गया। नष्ट किए गए माल की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद अनीस और नफीस की दोनों फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया।