गजरौला में अवैध वसूली के लिए घूम रही एमडीए की फर्जी टीम, वीडियो वायरल
गजरौला। नगर क्षेत्र में इस समय अवैध वसूली के लिए एमडीए की फर्जी टीम घूम रही है। अधिकारी-कर्मचारी बताकर लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं। एक नागरिक से सौदेबाजी में दो हजार रुपये मांगने के बाद पांच सौ रुपये पर आ गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया हैै। एमडीए के उपाध्यक्ष ने जांच शुरू करा दी है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। वीडियो नगर के मोहल्ला सुल्तान नगर नवादा मार्ग किनारे एक घर के सामने की बताई जा रही हैै। इसके निकट ही कब्रिस्तान है। दो शख्स एक करीब 60 वर्षीय नागरिक से वार्ता कर रहे हैं। नागरिक कहता है कि वह विधायक के कहने पर एमडीए कॉलोनी स्थित एमडीए के कार्यालय गया था। विधायक ने कहा था कि वहां पर मेेरा नंबर दे देना। मुझसे बात कर लेंगे। इस पर टीम का एक शख्स, जिसने चश्मा लगा रखा है, वह पूछता हैै कि कौन से विधायक हैं। तभी नागरिक मंडी ध