गढ़मुक्तेश्वर: बृजघाट के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी युवक को पीट कर किया घायल।
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बृजघाट के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी मुकेश नाई का कार्य करता है। जिसे आप है कि गांव नया बस के रहने वाले कुछ लोगों ने रविवार को उसके साथ अभद्रता की और उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को पीटा। जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान पीड़ित के सिर में चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।