गढ़मुक्तेश्वर: थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गोवध अधिनियम के मुकदमे में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध पशु कटान करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गोवध अधिनियम के मुकदमे में प्रकाश में आए गांव अल्लाबक्शपुर निवासी साबिर व मुस्तफा कॉलोनी निवासी हनीफ राणा को अल्लाबक्शपुर रोड शनि देव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है