गढ़मुक्तेश्वर: गांव कोथला में जमीनी विवाद में मारपीट व फायरिंग करने वाले एक महिला सहित 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र गांव कोथला में शनिवार को जमीनी विवाद में मारपीट व फायरिंग करने वाले एक महिला सहित पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्तियों के खिलाफ जनपद गाजियाबाद के पटेल नगर निवासी पीड़ित नवनीत अग्रवाल ने शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।