गढ़मुक्तेश्वर: एचपीडीए ने गढ़मुक्तेश्वर में की आठ प्रकरणों में ध्वस्तीकरण व दो प्रकरणों में सीलिंग की कार्रवाई
हापुर पिलखुआ विकास प्राधिकरण ने गढ़मुक्तेश्वर में शुक्रवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान आठ प्रकरणों मे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। जबकि दो प्रकरणों में एचपीडीए ने अवैध निर्माण को सील कर दिया। हापुड पिलखुआ विकास प्राधिकरण की कार्यवाही से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया।